मंजिल भी तेरी थी और रास्ता भी तेरा था,
एक तेरा प्यार पा लू बस यही सपना मेरा था,
एक हम अकेले रह गए और पूरा संसार तेरा था,
साथ साथ रहने की सोच भी तेरी थी,फिर अकेले छोड़ जाने का ख्याल भी तेरा था,
हाथो में हाथ लेकर मुझे हसाने की कसम भी तेरी थी,
फिर मेरी आँखों में आंसुओ का सिलसिला भी तेरा था,
हम क्यू यहाँ तनहा रह गए,मेरा दिल सवाल करता है,
किस्मत तेरी थी पर क्या खुदा भी तेरा था ?
खुदा बोला उसपे ऐतबार करने की गलती तेरी थी,
उसे दोस्त बनाने का ख्याल भी तेरा था,उसे चाहने की गलती भी तेरी थी,
उसे अपनाने का ख्याल भी तेरा था,उसे क्यू गम हो तेरे दूर जाने का ?
क्या उसने कभी कहा था वो सिर्फ तेरा था.................????????

No comments:
Post a Comment